जींद। हरियाणा के जिला जींद के सफीदों में होली के रंग बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। इस फैक्ट्री में 17 लोग काम कर रहे थे।
इनमें से पांच पुरुष और 12 महिलाएं थीं। आग से झुलसने के कारण चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 13 लोग झुलस गए। इनमें से 6 को नागरिक अस्पताल में रेफर किया गया। यहां से अधिक झुलसने के कारण पांच लोगों को रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया गया है।
रोहतक रेफर किए गए दो लोगों की हालत बहुत ही नाजुक है। नागरिक अस्पताल में इस समय पवन नामक युवक दाखिल है, जो केवल आठ प्रतिशत ही जला हुआ है। मरने वालों में गांव सिंघपुरा निवासी पिंकी, सफीदों के वार्ड नंबर नौ निवासी गुड्डी, दिग्गी मोहल्ला निवासी पूजा और आदर्श कॉलोनी निवासी ऊषा शामिल हैं।

