BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

कांकेर में मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक SUV ‘ई-विटारा’ का भव्य लांचिंग

Share this

रायपुर/कांकेर । शहर के लिए 2 मार्च 2026 का दिन एक ऐतिहासिक क्षण बन गया, जब विश्वभारती ऑटोमोबाइल्स नेक्सा, कांकेर द्वारा मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक SUV ई-विटारा (e Vitara) का भव्य लांचिंग किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री आशाराम नेतामजी, विधायक कांकेर, विशिष्ट अतिथि श्री अनुप शर्मा, अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स, फाइनेंसर प्रतिनिधि एवं मीडिया पार्टनर्स उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विश्वभारती ऑटोमोबाइल्स के प्रबंध निदेशक श्री यशवंत अग्रवाल ने अपने संबोधन में बताया कि ई-विटारा एक बार पूर्ण चार्ज होने पर 546 किलोमीटर की प्रभावशाली रेंज प्रदान करती है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मारुति सुजुकी ने देशभर में 25,000 से अधिक फास्ट चार्जिंग टच पॉइंट्स स्थापित किए हैं, जिससे ग्राहकों को निर्बाध और सुविधाजनक चार्जिंग सुविधा उपलब्ध होगी।

ई-विटारा दो बैटरी पैक विकल्पों—61.1 kWh एवं 49 kWh—में उपलब्ध है। कंपनी ने इस वाहन को 10.99 लाख रुपये (इंट्रोडक्टरी प्राइस) में लॉन्च किया है, साथ ही “बैटरी ऐज़ अ सर्विस” (Battery as a Service) योजना के अंतर्गत मात्र ₹3.99 प्रति किलोमीटर की दर से विशेष सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह वाहन अत्याधुनिक फीचर्स से लैस है, जिनमें 7 एयरबैग, ADAS लेवल 2, और अन्य उन्नत सुरक्षा तकनीकें शामिल हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में अत्यंत सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाती हैं।

इसी अवसर पर विश्वभारती ऑटोमोबाइल्स द्वारा कांकेरवासियों के लिए अपने अत्याधुनिक सर्विस सुविधा केंद्र का भी उद्घाटन किया गया, जो नवीनतम एवं उन्नत सर्विसिंग उपकरणों से सुसज्जित है। यह सुविधा क्षेत्र के ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवा और तकनीकी सहायता प्रदान करेगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्राहकों ने ई-विटारा के आकर्षक डिज़ाइन और आधुनिक फीचर्स की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा शीघ्र ही वाहन खरीदने में गहरी रुचि दिखाई।

इस प्रकार, विश्वभारती ऑटोमोबाइल्स, कांकेर में एक इलेक्ट्रिक और भव्य संध्या के साक्षी बनते हुए शहर ने हरित और उन्नत भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। यह आयोजन कांकेर के ऑटोमोबाइल इतिहास में एक यादगार और ऐतिहासिक क्षण के रूप में दर्ज हो गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *