रायपुर। शहर के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। संतोष तिवारी का 5 मार्च की दरमियानी रात लगभग 11:30 बजे दुखद स्वर्गवास हो गया। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर है।
दिवंगत संतोष तिवारी, शैलेंद्र तिवारी और सतीश तिवारी के छोटे भाई थे, वहीं वे वरिष्ठ पत्रकार राम अवतार तिवारी के बड़े भाई थे। उनके अचानक निधन से परिजनों और शुभचिंतकों को गहरा आघात पहुंचा है।
जानकारी के मुताबिक दिवंगत आत्मा की अंतिम यात्रा आज सुबह 10:00 बजे महामाया मंदिर से मारवाड़ी श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
परिवार और परिचितों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। 🙏

