नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी अध्यक्ष Mallikarjun Kharge की मंजूरी के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने विभिन्न राज्यों से उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।
जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, छत्तीसगढ़ से कांग्रेस ने स्म्त. फूलो देवी नेताम को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। वहीं हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा, तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक, और तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी तथा वेम नरेंद्र रेड्डी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
कांग्रेस की ओर से जारी इस सूची पर अंतिम मुहर पार्टी अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने लगाई है। यह जानकारी AICC के महासचिव K. C. Venugopal द्वारा जारी प्रेस नोट में दी गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा चुनाव को लेकर सभी राज्यों में संगठन और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया गया है।


