रायपुर। पंडरी तराई निवासी एवं पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री सुरेन्द्र दुबे का आज दिनांक 02 मार्च 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, मित्रों एवं खेल जगत में शोक की लहर है।
परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी अंत्येष्टि आज सायं 3 बजे देवेन्द्र नगर मुक्तिधाम, रायपुर में की जाएगी। स्वर्गीय श्री दुबे, अशोक दुबे एवं अनिल दुबे के बड़े भाई थे। वे युवराज दुबे के चाचा तथा हर्ष, शुभम, उत्कर्ष और सृजन दुबे के बड़े पापा थे। वे श्रद्धा मिश्रा के पिताजी थे।
परिवार ने सभी शुभचिंतकों से निवेदन किया है कि अंत्येष्टि कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल दें।

