BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा: नगर निगम जोन 5 ने जोन 8 की टीम को हराकर किया सेमीफाइनल में प्रवेश

Share this

रायपुर – आज रात्रि 8 बजे से हुए रायपुर नगर पालिक निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा के अंतर्गत चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में नगर निगम जोन 5 की टीम ने जोन 8 की टीम को हराकर स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

अब स्पर्धा के अंतर्गत दिनांक 28 फरवरी को पहले सेमीफाइनल में संध्या 6 बजे से नगर निगम जोन 4 औऱ जोन 7 की टीम औऱ दूसरे सेमीफइनल मैच में रात्रि 8 बजे से नगर निगम मुख्यालय औऱ जोन 5 की टीम के मध्य मुकाबला होगा.

आज खेले गए स्पर्धा के चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में नगर निगम जोन 8 की टीम ने पहले बल्लेबाजी की औऱ निर्धारित 10 सीमित ओवर मैच में 121 रन बनाये . नगर निगम जोन 5 की टीम ने 122 रन बनाकर क्वार्टर फाइनल मैच में विजय प्राप्त कर ली औऱ स्पर्धा के सेमीफइनल में प्रवेश किया.

नगर निगम जोन 5 की टीम के लिए मात्र 36 गेंदों से 72 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर साहिल धृतलहरे बेस्ट बेटसमैन औऱ मैन ऑफ द मैच बने, वहीं साहिल ने सधी हुई गेंदबाजी कर क्वार्टर फाइनल मैच में बेस्ट बालर का खिताब अर्जित किया.

शानदार आलराउंड प्रदर्शन कर मैच में बेस्ट बेटसमैन, बेस्ट बालर औऱ मैन ऑफ द मैच घोषित किये गए नगर निगम जोन 5 के खिलाड़ी साहिल धृतलहरे को नगर पालिक निगम खेलकूद औऱ युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष श्री नन्दकिशोर साहू ने एमआईसी सदस्य श्री मनोज वर्मा, श्री दीपक जायसवाल, श्री भोलाराम साहू, जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल , पार्षद श्री आशु चंद्रवंशी, श्री कृष्णा सोनकर, अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, सहायक अभियंता श्री नागेश रामटेके जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, अभियंताओं, कर्मचारियों, खेलप्रेमी आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य ट्राफी प्रदत्त कर सम्मानित किया.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *