BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

Forest Constable Suspended: नर्सरी में ‘रंगरेलियां’ पड़ी भारी! वीडियो वायरल होते ही सूरजपुर का वन आरक्षक सस्पेंड…

Share this

Forest Constable S:सूरजपुर। जिले से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आई थी। यहां एक वन आरक्षक की पिटाई करके उससे डांस करवाया गया था। वहीं अब इस मामले में संज्ञान लिया गया है। वन विभाग ने आरक्षक सुखदेव पैकरा को नोटिस जारी किया है।

वन विभाग के DFO ने आरक्षक सुखदेव पैकरा को देवनगर बीट से हटाकर मुख्यालय में अटैच किया गया है। आरक्षक ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अब तक विभाग को नहीं दी है। यह पूरा मामला सूरजपुर वन परिक्षेत्र के देवनगर इलाके का है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सूरजपुर वन परिक्षेत्र की देवनगर नर्सरी में कुछ युवकों ने मिलकर वन आरक्षक की पिटाई कर दी थी। आसपास खड़े लोग तमाशा देखते नजर आ रहे हैं, लेकिन कोई रोकने की कोशिश करता नहीं दिखता। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *