BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

Dhan Bonus Amount: 25 लाख किसानों के खिलेंगे चेहरे, होली से पहले खातों में आएगा धान बोनस…

Share this

Dhan Bonus Amount: रायपुर। धान की बोनस राशि का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए आज अहम दिन है। आज साय सरकार प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देने जा रही है। राज्य सरकार आज प्रदेश के लगभग 25 लाख 24 हजार किसानों के खाते में 10 हजार करोड़ से ज्यादा की ट्रांसफर करेंगे। इससे होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात मिल जाएगी। सीएम साय ने इसका ऐलान खुद किए हैं। दरअसल, सीएम साय 27 फरवरी को रायपुर में आयोजित सिटी गैस अवसंरचना उ‌द्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि इसका ऐलान किया है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारा ये प्रदेश धान का कटोरा है। यहां 80 प्रतिशत लोग कृषि पर आधारित है और हम लोग देश से सबसे अच्छा कीमत किसानों को देते हैं। प्रति एकड़ 31 क्विंटल धान खरीदते हैं। सीएम साय ने कहा कि इस साल 25 लाख से अधिक किसानों ने अपना धान बेचा है। उन्होंने कहा कि सामने होली है उसको देखते हुए कल यानी 28 फरवरी को 25 लाख 24 हजार किसानों के खाते में 10 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि भेजने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के बिल्हा में आज एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे और किसानों के साथ संवाद करेंगे। उनका उद्बोधन सभी ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम स्थलों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रसारित होगा। इसी कार्यक्रम के जरिए 28 फ़रवरी को 25 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा और कुल 10,292 करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। बता दें कि इससे पहले घोषणा की गई थी कि होली से पहले किसानों को धान राशि दी जाएगी। अब यह स्पष्ट जानकारी सामने आ गई है कि 28 फरवरी को किसानों को यह राशि दी जाएगी

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *