BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

CG NEWS: प्रेग्नेंट HIV पॉजिटिव महिला से अस्पताल में दुर्व्यवहार, पहचान सार्वजनिक करने पर स्टाफ नर्स समेत कई पर FIR दर्ज

Share this

CG NEWS:  जगदलपुर। सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसव के लिए आई HIV पॉजिटिव महिला से दुर्व्यवहार किया गया। पहचान भी सार्वजनिक की गई। अब पुलिस ने स्टाफ नर्स समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता का आरोप है कि, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और स्टाफ ने उसके HIV संक्रमित होने की जानकारी सार्वजनिक कर दी। तंज कसते हुए उसके साथ अपमानजनक व्यवहार किया। इतना ही नहीं, प्रसव के बाद उससे सफाई का काम कराने का भी आरोप है।

इस घटना से महिला को गहरा मानसिक आघात पहुंचा। परिजनों ने इसे मरीज के अधिकारों और निजता का गंभीर उल्लंघन बताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। मामला सामने आने के बाद परपा पुलिस ने स्टाफ नर्स और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में जिनकी भी भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए बस्तर पॉजिटिव नेटवर्क से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी हस्तक्षेप किया है। संगठन का कहना है कि HIV संक्रमित मरीजों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव अस्वीकार्य है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *