अभनपुर। मंगलवार को नगर के सुप्रतिष्ठित संस्थान पटेल होंडा शोरूम के चौदह वर्ष पूर्ण होने पर स्वास्थ्य शिविर एवं ग्राहकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस मौके पर नगर के सुप्रसिद्ध जादूगर सम्राट अशोक की जादू भी दिखाया गया जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं लोग स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर अपनी अपनी स्वास्थ्य जांच कराकर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और लाभ लिए। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष बलविंदर गांधी और सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल , संतोष शुक्ला ने पटेल होंडा संचालक ईश्वर पटेल और उनके द्वारा नगर में विभिन्न अवसरों पर रचनात्मक कार्य कराने की जमकर सराहना करते हुए केक काटकर उन्हें बधाई दिये। साथ ही उन्हें युवाओं के लिए रोल मॉडल भी बताया।
इस अवसर पर समाजसेवी राधाकृष्ण टंडन , नारायण सोनी, धर्मेंद्र पटेल, महेन्द्र पटेल, मधुसूदन पटेल, संतराम साहू, महेन्द्र पांडे,सीता साहू ,रानु शर्मा सहित बड़ी संख्या जनप्रतिनिधि व क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

