Money Laundering Case: नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के मुंबई स्थित घर ‘Abode’ को अटैच कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, इस संपत्ति की कीमत 3716.83 करोड़ रुपये आंकी गई है।
यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग विरोधी कानून के तहत की गई है। ED ने इस संबंध में अस्थायी अटैचमेंट आदेश जारी किया है। यह मामला उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन (RCOM) से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी केस से संबंधित है।
PMLA के तहत हुई कार्रवाई
ED ने यह कार्रवाई प्रवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, यह अटैचमेंट आदेश हाल ही में जारी किया गया है। ‘अबोड’ नाम की यह आलीशान इमारत मुंबई के पाली हिल इलाके में स्थित है। यह 66 मीटर ऊंची और 17 मंजिला इमारत है। इस केस में अब तक कुल लगभग 15,700 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं।
पूछताछ के लिए पेश होंगे अनिल अंबानी
66 वर्षीय अनिल अंबानी से इस मामले में पूछताछ भी जारी है। वह जल्द ही ईडी के सामने दूसरी बार पेश होने वाले हैं। इससे पहले अगस्त 2025 में वह ईडी के सामने पेश हुए थे। उस समय उनका बयान PMLA के तहत दर्ज किया गया था।फिलहाल ईड की जांच जारी है और एजेंसी इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

