BREAKING रायपुर वॉच

निगम कर्मचारियों से अभद्रता: जान से मारने की धमकी, आरोपी पर FIR की मांग

Share this

जगदलपुर। नगर निगम की जलकर टैक्स वसूली टीम को जान से मारने की धमकी दिए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। बकाया जलकर की वसूली के लिए पहुंचे निगम कर्मचारियों के साथ एक व्यक्ति ने न सिर्फ अभद्र व्यवहार किया, बल्कि गोली मारने की धमकी तक दे डाली। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी खुलेआम धमकी देता नजर आ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम की टीम नियमित अभियान के तहत बकाया जलकर की वसूली के लिए संबंधित क्षेत्र में पहुंची थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने आपा खो दिया और कर्मचारियों से तीखी बहस शुरू कर दी। आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम आयुक्त ने जगदलपुर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ तत्काल अपराध दर्ज करने की मांग की है। साथ ही, आरोपी का गन लाइसेंस रद्द करने के लिए भी संबंधित विभाग को पत्र भेजा गया है, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका को रोका जा सके।

निगम कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह की धमकियों से न सिर्फ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है, बल्कि कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना है कि वसूली अभियान के दौरान कई बार विरोध का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस तरह खुलेआम जान से मारने की धमकी देना बेहद चिंताजनक है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *