BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

ACB BIG ACTION: दिव्यांग व्याख्याता का वेतन निकालने के नाम पर वसूली, रिश्वत लेते प्रिंसिपल रंगे हाथों गिरफ्तार

Share this

ACB BIG ACTION: बलौदाबाजार. बलौदाबाजार जिले के रिश्वतखोर प्राचार्य को एंटी करप्शन ब्यूरो ने बुधवार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. रिश्वतखोर प्राचार्य दुर्घटना में दिव्यांग हुए व्याख्याता का वेतन निकालने के लिए प्रतिमाह के हिसाब से रिश्वत लेता था. रिश्वत राशि बढ़ाने पर जब व्याख्याता ने पैसे देने से मना कियो तो उनका वेतन तक रोक दिया गया. व्याख्याता के पुत्र ने एसीबी रायपुर में इसकी शिकायत कर दी.

 

भाटापारा के खेमेश्वर डांडे ने एसीबी रायपुर में शिकायत दी गई थी कि उसके पिता विजय कुमार डांडे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोपका, भाटापारा में व्याख्याता के पद पर पदस्थ हैं. वह वर्ष 2017-18 में दुर्घटना के वजह से दिव्यांग हो गये थे. दिव्यांग्ता के बावजूद वह विद्यालय लगातार जाते थे, लेकिन परन्तु आर.एन. बया, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोपका द्वारा प्रतिमाह वेतन निकालने में आना-कानी और प्रताड़ित किया जाता था. उस दौरान निवेदन करने पर प्रतिमाह 10 हजार रूपये जबरदस्ती रिश्वत लेकर वेतन आहरण प्राचार्य आर.एन. बया द्वारा किया जाता था. रिश्वत की राशि कई बार बैंक अकाउंट में भी लिया गया. 6 महीने पूर्व 10 हजार रूपये के बजाय 15 हजार रूपये वेतन आहरण करवाने के लिए रिश्वत मांगी गई, नहीं देने पर 6 महीने का वेतन रोक दिया गया था.

प्रार्थी ने वरिष्ठ अधिकारियों की शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर में शिकायत दी. जांच में शिकायत सही पाए जाने पर 25 फरवरी को एसीबी ने ट्रेप कर भाटापारा रेलवे स्टेशन के पास आरोपी प्राचार्य आर.एन. बया को प्रार्थी से 15 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा. आरोपी के विरूद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 यथासंशोधित अधिनियम 2018 के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *