BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

CG NEWS: GeM पोर्टल खरीद में अनियमितता, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलसचिव निलंबित

Share this

CG NEWS: रायपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर में आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन कुलसचिव एवं वर्तमान उप कुलसचिव शैलेंद्र दुबे को निलंबित कर दिया गया है। इसका आदेश उच्च शिक्षा विभाग, मंत्रालय ने जारी किया है।

बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय में क्रय-विक्रय प्रक्रिया में गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर जांच कराई गई थी। जांच कमेटी की रिपोर्ट में सामग्री खरीदी में गंभीर आर्थिक अनियमितता सामने आई है। विशेष रूप से जैम (GeM) पोर्टल के माध्यम से की गई खरीद में नियमों का उल्लंघन और प्रक्रिया में गड़बड़ी पाए जाने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने यह कार्रवाई की है।

आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान शैलेंद्र दुबे को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। साथ ही इस प्रकरण में अलग से विभागीय जांच भी की जाएगी, जिसमें दोष सिद्ध होने पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *