BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

CG NEWS: जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत से सनसनी, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

Share this

CG NEWS: रामानुजगंज। जिला जेल रामानुजगंज में हत्या के आरोप में बंद 42 वर्षीय विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान विष्णु कुमरिया निवासी ग्राम सीतारामपुर पाट, थाना पस्ता के रूप में हुई है, जो वर्ष 2023 के एक हत्या प्रकरण में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम कैदी ने पेट दर्द और दस्त की शिकायत की थी। जेल प्रशासन ने तत्काल उसे रामानुजगंज के 100 बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात तक उपचार के बाद उसे वापस जेल लाया गया। शनिवार सुबह करीब 9:45 बजे उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे दोबारा अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह 10:30 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Read more: – CG BREAKING: पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल

अस्पताल अधीक्षक डॉ. शरद चंद्र गुप्ता ने मृत्यु की पुष्टि की है। वहीं जेलर वाल्मीकि ध्रुव के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही कैदी को तत्काल अस्पताल भेजा गया था।घटना की सूचना परिजनों और वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। प्रशासन ने मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *