BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

CG NAXAL NEWS:  नक्सलियों के ‘प्रतीक साम्राज्य’ पर बुलडोजर! सुरक्षाबलों ने  ध्वस्त किया 44 स्मारक ध्वस्त

Share this

CG NAXAL NEWS: जगदलपुर। नक्सलवाद की जड़ों पर निर्णायक प्रहार करते हुए छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर के गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त अभियान में सी-60, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला पुलिस ने मिलकर नक्सलियों से जुड़े 44 स्मारकों को ध्वस्त किया। ये स्मारक वर्षों से नक्सली प्रभाव और प्रचार के प्रतीक माने जा रहे थे।

 

कार्रवाई का उद्देश्य नक्सलवाद के महिमामंडन पर रोक लगाना और स्थानीय युवाओं को गुमराह होने से बचाना है। अधिकारियों के मुताबिक अभियान पूरी तरह योजनाबद्ध और क्षेत्रीय सुरक्षा आकलन के बाद अंजाम दिया गया। बलों की इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा का संदेश और प्रशासनिक पकड़ मजबूत हुई है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार तेज किए जा रहे हैं, ताकि शांति और विकास का रास्ता साफ हो सके।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *