BREAKING

BREAKING NEWS: CM के कार्यक्रम में जाते वक्त BJP मंडल अध्यक्ष की कार धू-धू कर जली, बाल-बाल बचे तीन कार्यकर्ता

Share this

BREAKING NEWS: मुंगेली। BJP मंडल अध्यक्ष की महिंद्रा XUV300 कार में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सभी लोग सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को डिप्टी सीएम अरुण साव के कार्यक्रम में शामिल होने BJP मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप की कार से भाजपा के कार्यकर्ता बृंदावल की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन अखरार के पास पहुंचा, अचानक कार से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगीं।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग कुछ ही मिनटों में तेज़ी से फैल गई और पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए कार में सवार तीन व्यक्ति तुरंत वाहन से बाहर निकले। समय रहते सभी के सुरक्षित बाहर निकल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। यदि थोड़ी भी देर होती तो गंभीर जनहानि हो सकती थी।

बताया जा रहा है कि उक्त महिंद्रा XUV300 कार पिछले दीवाली पर ही खरीदी गई थी। अचानक हुई इस आगजनी की घटना से वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हुआ है।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *