CG Board Exam 2026: रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की बोर्ड परीक्षाएं आज से पूरे प्रदेश में शुरू हो गई है। पहले दिन आज 12वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें भूगोल और भौतिक शास्त्र विषय का पेपर होगा। इस वर्ष प्रदेशभर में 12वीं कक्षा के लिए कुल 2 लाख 45 हजार 859 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए राज्य में 2396 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल पर सख्ती से रोक लगाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं और सभी जिलों के कलेक्टरों व जिला शिक्षा अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
CG Board Exam 2026: 12वीं की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू…

