WEATHER UPDATE अपडेट

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तापमान में उतार-चढ़ाव से लोग हैरान

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई और मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। हालांकि तापमान में आए बदलाव ने लोगों को हैरान कर दिया है। दिन में तेज धूप के कारण दोपहर के समय गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि रात के समय हल्की ठंड बनी हुई है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन हल्की बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रह सकता है। तापमान में इस उतार-चढ़ाव के चलते लोगों को दिन और रात के मौसम में स्पष्ट अंतर महसूस हो रहा है।

जानें प्रमुख शहरों का तापमान

 

प्रदेश के विभिन्न शहरों में अधिकतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया:

 

बिलासपुर – 32°C

 

जगदलपुर – 32°C

 

दुर्ग – 31°C

 

पेंड्रा रोड – 29°C

 

अंबिकापुर – 29°C

 

रायपुर – 32°C

लोगों को सलाह दी गई है कि बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य का ध्यान रखें और दिन में धूप से बचाव के उपाय अपनाएं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *