BREAKING सूरजपुर हादसा

सूरजपुर हादसा: जहरीली गैस से दम घुटने की आशंका, गांव में मातम

Share this

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक ही परिवार के तीन सदस्यों पति, पत्नी और 3 साल की मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक आशंका जहरीली गैस से दम घुटने की जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, परिवार के सभी सदस्य रात में कमरे के भीतर सो रहे थे। ठंड से बचने के लिए कमरे में सिगड़ी में कोयला जलाया गया था। आशंका है कि रातभर कमरे में धुआं भरने से जहरीली गैस का असर हुआ होगा जिससे दम घुटने के कारण तीनों की मौत हो गई।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ठंड से बचाव के लिए सुरक्षित साधनों का उपयोग करें और बंद कमरों में कोयला या सिगड़ी जलाकर न सोएं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *