नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका ने शानदार खेल जारी रखते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 34वें मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को 6 विकेट से हरा दिया और लगातार चौथी जीत दर्ज की।
साउथ अफ्रीका और यूएई के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ग्रुप डी के अपने आखिरी मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को छह विकेट से मात दी।
साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 123 रन का लक्ष्य मिला था जिसे उसने चार विकेट गंवाकर 14वें ओवर में हासिल कर लिया।
इससे पहले यूएई की टीम पहले बैटिंग करते हुए छह विकेट पर 122 रन ही बना सकी. उसकी तरफ से अलीशान शराफू ने सर्वाधिक 45 रनो की पारी खेली
साउथ अफ्रीका का मुकाबला अब सुपर-8 में भारत से 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

