अहमदाबाद। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए के आखिरी मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड को 17 रनों से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की और पॉइंट टेबल में शीर्ष स्थान हासिल किया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए। टीम की ओर से शिवम दुबे ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी और 17 रन से मुकाबला गंवा बैठी। भारतीय गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में सधी हुई गेंदबाजी कर जीत सुनिश्चित की।
अब सुपर-8 चरण में भारत का पहला मुकाबला रविवार को पिछले संस्करण के उपविजेता दक्षिण अफ्रीका टीम से होगा।

