रायपुर वॉच

छत्तीसगढ़ के प्रख्यात रंगकर्मी डॉ. कुंजबिहारी शर्मा का निधन, सांस्कृतिक जगत में शोक

Share this

रायपुर : छत्तीसगढ़ के जाने-माने रंगकर्मी और रंगमंच साधक डॉ. कुंजबिहारी शर्मा का निधन हो गया है। उनके जाने से प्रदेश की सांस्कृतिक और नाट्य दुनिया में गहरा शोक व्याप्त है। कला और रंगमंच के क्षेत्र में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रख्यात रंगकर्मी और हबीब तनवीर सम्मान से अलंकृत डॉ. शर्मा का निधन अत्यंत दुखद है।

उन्होंने कहा कि डॉ. शर्मा ने अपनी संस्था ‘रूपक’ के जरिए रंगमंच को नई पहचान दी और अनेक बच्चों व युवाओं को अभिनय और नाट्यकला से जोड़कर सांस्कृतिक चेतना को मजबूत किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों व शिष्यों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *