देश दुनिया वॉच पॉलिटिकल वॉच रायपुर वॉच

Rajya Sabha Election 2026: छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव की तारीख तय, 37 सीटों पर एक ही दिन मतदान

Share this

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग (election Commission) ने राज्यसभा के लिए चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। छत्तीसगढ़, बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र समेत 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को मतदान होगा। मतगणना भी 16 मार्च को ही की जाएगी। चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 26 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने, जांच और नाम वापस लेने की प्रक्रिया तय समय सीमा के अनुसार पूरी की जाएगी।

यह चुनाव उन सदस्यों की जगह भरने के लिए कराया जा रहा है, जिनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में पूरा हो रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ के दो राज्यसभा सीटों पर मतदान होगा। राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और राज्यों में चुनावी हलचल तेज हो गई है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *