बिलासपुर: सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र स्थित नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड में आयकर विभाग ने आज छापा मारा। आयकर टीम सुबह लगभग 5 बजे फैक्ट्री पहुंची और अंदर मौजूद रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पता चला कि कोल वाशरी में बड़े पैमाने पर कोल मिक्सिंग की जा रही थी और टैक्स में हेराफेरी के भी संकेत मिले हैं ।
जानकारों का कहना है कि कारोबारी टैक्स बचाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे थे, और कंपनी के रिकॉर्ड में कई खामियां पाई गई हैं और अब अधिकारी वित्तीय दस्तावेजों की विस्तार से समीक्षा कर रहे हैं।
हालांकि, जांच के लिए पहुंची टीम ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

