रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर एक अधेड़ से 17.15 लाख रुपये ठग लिए। मामले में पीड़ित ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 54 मोती नगर निवासी 55 वर्षीय शरद कुमार तिवारी को 15 फरवरी सुबह करीब 10:30 बजे एक अज्ञात नंबर 9356675181 से फोन कॉल आया। कॉलर ने खुद को अधिकारी बताते हुए शरद को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लिप्त होने की बात कही और उन्हें “डिजिटल अरेस्ट” किए जाने का डर दिखाया।टिकरापारा थाने में शरद ने रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने धारा 318-4,319-2,340-2 का मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर अपनी व्यक्तिगत या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें और इस तरह की संदिग्ध कॉल मिलने पर तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराएं।

