रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज महानदी भवन में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान समाज के पदाधिकारीओ ने 21 व 22 फरवरी 2026 को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम चाँपा (सैंहा) में आयोजित होने वाले 80वें छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज महा-अधिवेशन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

