क्राइम वॉच जशपुर

Crime News: नाबालिग से जंगल में सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी फरार

Share this

जशपुर: जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग के साथ डरावनी घटना घटी। नाटक देखकर लौट रही पीड़िता को दो युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता 16 फरवरी की रात नाटक देखने गई थी और देर रात तक घर नहीं लौटी। 17 फरवरी की रात वह बिजली सब स्टेशन के पास अचेत अवस्था में मिली। ग्रामीणों की मदद से उसे स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी पत्थलगांव रिफर किया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *