सूरजपुर : सूरजपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हिंसक संघर्ष में बदल गई है। सुंदरगंज गांव के बथानपारा इलाके में प्रशासन की टीम शासकीय भूमि से कब्जा हटाने पहुंची थी, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों के विरोध के चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
जानकारी के मुताबिक सुंदरगंज गांव में सैकड़ों एकड़ शासकीय भूमि पर कब्जा किया गया था, जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किया गया था। ऐसे में प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी।
इसी दौरान कब्जा धारियों और कब्जा हटवाने वाले ग्रामीणों के बीच वाद विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट में तब्दील हो गया और मौके पर जमकर बवाल मच गया।

