BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

CG FRAUD NEWS: फर्जी मृत्यु दावा कर करोड़ों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Share this

CG FRAUD NEWS: दुर्ग। राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) के खातों में फर्जी मृत्यु का दावा कर करोड़ों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस फर्जीवाड़ा में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। यह मामला पाटन थाना क्षेत्र का है।

दअरसल, HDFC बैंक के बोकारो झारखंड के प्रबंधक ने दुर्ग के पाटन थाने में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था की राष्ट्रीय पेंशन योजना से संबंधित खातों में फर्जी मृत्यु का दावा प्रस्तुत कर लगभग एक करोड़ 19 लाख रुपये की राशि फर्जी तरीके से निकाली ली गई है। इसके बाद जब दुर्ग पुलिस ने जांच शुरू कि तो पता चला कि संबंधित व्यक्ति जीवित पाए गए। यानी कि जीवित व्यक्तियों को कागजों में मृत दर्शाया गया और फिर फर्जी मृत्यु दावा प्रस्तुत कर राशि निकाली गई।

तो वहीं राजेश कन्नौजिया नामक व्यक्ति दुर्ग में एक ऑनलाइन सेवा केंद्र को संचालित करता है। उसके द्वारा ग्राहकों से आधार, पैन कार्ड, बैंक संबंधी जानकारी प्राप्त कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर दावा प्रस्तुत किया जाता था। इनमें ज्यादातर सेवानिवृत्त कर्मचारी होते थे। इन दावों में पते असामान्य, अमान्य QR कोड, बैंक खातों के लेन-देन में अनियमितता पाई गई। इस प्रकरण में HDFC लाइफ के पूर्व कर्मचारी राजेश ठाकुर द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर जाली दस्तावेज अपलोड किया जाता था। उसके द्वारा गलत सत्यापन किया जाता था।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *