BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

समाजसेवी स्व. श्रीधर पटेल के निधन पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने जताया गहरा शोक

Share this

रायपुर – सागर पाली में पटेल परिवार के निवास पर आयोजित शोक सभा में उत्तर विधानसभा क्षेत्र रायपुर के विधायक पुरंदर मिश्रा पहुंचकर स्वर्गीय श्रीधर पटेल जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि स्व. श्रीधर पटेल जी के निधन से क्षेत्र ने एक सज्जन, सरल एवं समाजसेवी व्यक्तित्व को खो दिया है। उनका संपूर्ण जीवन सेवा, सद्भाव और समाज के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है। वे अपने व्यवहार, विनम्रता और सामाजिक सक्रियता के कारण सभी के बीच सम्मानित एवं प्रिय थे।

विधायक श्री मिश्रा ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *