रायपुर:छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक विभागीय परीक्षा 2024 में पेपर लीक मामले में बड़ी कारवाई सामने आई है।ईओडब्ल्यू एसीबी ने मंगलवार को 3000 पेज का प्रथम चालान कोर्ट में पेश किया जिसमें आरोपी वीरेंद्र जाटव और हेमंत कुमार कौशिक शामिल हैं। बता दे की ईओडब्ल्यू और एसीबी ने दोनों आरोपियों को 20 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया था।
EOW और एसीबी ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467 सहित विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की थी।राजस्व निरीक्षक विभागीय परीक्षा 7 जनवरी 2024 को होनी थी, उसके पूर्व ही 6 जनवरी को आरोपियों ने चुनिंदा उम्मीदवारों से पैसे लेकर प्रश्न पत्र लीक कर दिए थे।
इस मामले से यह स्पष्ट है कि यह सिर्फ सामान्य पेपर लीक नहीं, बल्कि संगठित साजिश और बड़े घोटाले का हिस्सा है।

