BREAKING railway देश दुनिया वॉच प्रांतीय वॉच

 रायपुर- दुर्ग स्टेशन के री-डेवलपमेंट कार्यों की धीमी रफ़्तार पर सांसदो ने जताई नाराजगी, दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

Share this

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के साथ रायपुर रेल मंडल में सांसदों की बैठक हुई, जिसमें रायपुर और दुर्ग स्टेशन के री-डेवलपमेंट कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई गई। डीआरएम दयानंद ने बताया कि परियोजना के शुरुआती चरण में ड्रॉइंग और डिजाइन से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के कारण कार्य में देरी हुई।

बैठक में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महेश कश्यप, भोजराज नाग और रूपकुमारी चौधरी मौजूद रहे। सांसदों ने स्पष्ट किया कि प्रारंभिक चरण में कार्य की गति अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही, जिससे आम जनता में भी असंतोष है।

 

इसके अलावा बैठक में रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर और रावघाट रेल लाइन समेत अन्य लंबित परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। विशेष रूप से रायपुर और दुर्ग के अमृत रेलवे स्टेशन निर्माण को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *