BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

रायपुर में सिख संगत का सम्मान: कुलदीप जुनेजा ने SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी का किया भव्य स्वागत

Share this

रायपुर। आज पूर्व विधायक  कुलदीप जुनेजा द्वारा देवेंद्र नगर स्थित कार्यालय में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरजिंदर सिंह धामी जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अमृतसर से पधारे  बलविंदर सिंह एवं  सतबीर सिंह जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान धामी जी ने  जुनेजा जी की सादगीपूर्ण कार्यशैली एवं उनकी जनसुलभ बैठकों की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस सहजता से श्री जुनेजा आम जनता से रूबरू होते हैं और उनकी समस्याओं को सुनते हैं, वह सराहनीय है।साथ ही श्री जुनेजा द्वारा संचालित “दवाई का लंगर” जैसे सेवा कार्यों की भी उन्होंने प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

कार्यक्रम के दौरान सरदार गुरमुख सिंह होरा, बलदेव सिंह भाटिया, गुरुचरण सिंह होरा , इंदरजीत छाबड़ा, कुलदीप चावला, सुरेंद्र छाबड़ा, बलजीत भाटिया, कल्याण पासरीजा एवं दलजीत चावला सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *