BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

रायपुर में सियासी मंथन: कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संयुक्त मोर्चों की बैठक शुरू, CM साय समेत दिग्गज नेता मौजूद

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संयुक्त मोर्चों की अहम बैठक की शुरुआत हो गई है। इस बैठक को संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

बैठक में प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी ने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं बैठक में शामिल हुए हैं। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी और डॉ. नवीन मार्कंडेय भी मौजूद हैं।

 

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में संगठन के विभिन्न मोर्चों की कार्ययोजना, जमीनी सक्रियता और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और अभियान को लेकर भी रूपरेखा तय की जा सकती है।

 

प्रदेश कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं की आवाजाही सुबह से ही जारी है, जिससे स्पष्ट है कि यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से खास महत्व रखती है। अब सभी की नजर बैठक के बाद सामने आने वाले फैसलों पर टिकी हुई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *