BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

CG NEWS: कांग्रेस नेता पर FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला

Share this

CG NEWS: कवर्धा। कवर्धा जिले की सियासत में उस हड़कंप मच गया, जब कांग्रेस नेता तुकाराम चन्द्रवंशी के खिलाफ तरेगांव थाना में एफआईआर दर्ज हुआ। आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर निर्माणाधीन सड़क को गैती से उखाड़ा और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर सड़क को घटिया बताते हुए शासन-प्रशासन की छवि खराब करने की कोशिश की।

 

सूत्रों के मुताबिक, संबंधित ठेकेदार की शिकायत के बाद मामला दर्ज हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची, जहां जांच में सड़क की गुणवत्ता सही पाई गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए केस दर्ज कर लिया।

यह सड़क बैगा बाहुल्य इलाके कोयलारी से मूधिया पथरा तक करीब 2.1 किलोमीटर लंबी बनाई जा रही है, जिसकी लागत लगभग 1 करोड़ 65 लाख रुपये बताई जा रही है। परियोजना का उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर और सुगम आवागमन सुविधा देना है, लेकिन अब यह निर्माण कार्य राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और क्षेत्र में इस घटना को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *