CG BREAKING: जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पिकनिक मनाने पहुंचा सीआईएसएफ का जवान कोलाब नदी में डूब गया. यह हादसा छत्तीसगढ़–ओडिशा बॉर्डर पर स्थित गुलमी क्षेत्र में हुआ, जहां बहने वाली कोलाब नदी स्थानीय लोगों के बीच एक पिकनिक स्पॉट के रूप में जानी जाती है.
जानकारी के मुताबिक, कोलाब नदी का बहाव बेहद तेज और खतरनाक है, जिसकी चपेट में आकर जवान लापता हो गया. घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ मौके पर पहुंच रेस्क्यू अभियान शुरू किया. एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची गई है. पिछले 24 घंटे से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक जवान का कोई सुराग नहीं लग पाया है.
गोताखोरों और आधुनिक उपकरणों की मदद से नदी में तलाश जारी है. डूबा हुआ जवान नगरनार स्थित एनएमडीसी प्लांट में सब-इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ था, इस घटना के बाद विभागीय अधिकारियों और साथी जवानों में शोक का माहौल है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कोलाब नदी जैसे खतरनाक बहाव वाले इलाकों में सावधानी बरतें और बिना सुरक्षा इंतजामों के नदी में न उतरें.

