देश दुनिया वॉच

RAIPUR NEWS: GATE परीक्षा में ‘मुन्नाभाई गैंग’ का भंडाफोड़, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करते 6 आरोपी गिरफ्तार

Share this

RAIPUR NEWS: रायपुर। राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र में आयोजित GATE परीक्षा के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुन्नाभाई गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं और वे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से परीक्षा में नकल करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, फरवरी 2026 में आयोजित हो रही GATE परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। परीक्षा का समय सुबह 9:30 से 12:30 बजे तथा दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक निर्धारित है।

सूत्रों के अनुसार, डीडी नगर क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस और परीक्षा प्रबंधन टीम ने संयुक्त जांच की। जांच के दौरान आरोपियों के पास से विशेष इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए गए, जिनकी मदद से वे बाहर बैठे सॉल्वर से संपर्क में थे।

रायपुर पुलिस ने GATE परीक्षा में नकल करने की साजिश का किया पर्दाफाश

प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी संगठित तरीके से परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थियों को बैठाने और डिवाइस के जरिए उत्तर उपलब्ध कराने का काम करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए हैं और उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। डीडी नगर थाना पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह का संबंध किसी बड़े नेटवर्क से तो नहीं है और क्या अन्य राज्यों में भी इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *