देश दुनिया वॉच

CG News: मवेशी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 10 गौवंश समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Share this

CG News: रायगढ़। सीमावर्ती जिलों से होकर मवेशी तस्करी पर अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर विशेष निगरानी रखते हुए पुलिस द्वारा लगातार गश्त और नाकेबंदी की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस चौकी जोबी को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से पायलेटिंग करते हुए मवेशी तस्करों के साथ उनके पिकअप वाहन में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक लादकर ले जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन में स्टाफ के साथ अटल चौक पर नाकेबंदी की। कुछ समय पश्चात सक्ती की ओर से एक बिना नंबर लाल-काले रंग की होंडा साइन मोटरसाइकिल को रोका गया, जिसका चालक अपना नाम भूपेंद्र यादव, निवासी सिंगीबहार थाना तपकरा जिला जशपुर बताया।

उसके पीछे आ रहे पिकअप वाहन क्रमांक JH 07 M 0203 को रोककर जांच करने पर चालक पवन राम निवासी बधीमा जिला जशपुर तथा उसके साथ परमेश्वर यादव निवासी सिंगीबहार थाना तपकरा जिला जशपुर मिले। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 10 नग गौवंश को रस्सियों से बांधकर क्रूरतापूर्वक उड़ीसा के बुचड़खाने ले जाने की तैयारी पाई गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिकअप वाहन कीमत 6 लाख रुपये, 10 नग गौवंश कीमत 2.55 लाख रुपये तथा होंडा साइन मोटरसाइकिल कीमत 1 लाख रुपये, *कुल 9 लाख 55 हजार रुपये की संपत्ति जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध *पुलिस चौकी जोबी (थाना खरसिया) में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10, 11 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध* कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी राठौर तथा हमराह आरक्षक राजेंद्र राठिया, राजेश सिदार, और अश्वनी सिदार की अहम भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी

01- पवन राम पिता जलघर उम्र 21 साल निवासी बधीमा थाना सिटी कोतवाली जिला जशपुर

02- परमेश्वर यादव पिता ईश्वर उम्र 26 साल निवासी सिंगीबहार थाना तपकरा जिला जशपुर

03 – भूपेद यादव पिता शैलेद्र यादव उम्र 25 साल निवासी सिंगीबहार थाना तपकरा जिला जशपुर

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *