BREAKING Entertainment

मुश्किल में ‘छोटा डॉन’ को मिला बड़ा साथ! सलमान-अजय-वरुण समेत कई सितारे Rajpal Yadav के समर्थन में आए आगे

Share this

नई दिल्ली। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर करने वाले अभिनेता राजपाल यादव को फिल्म इंडस्ट्री से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। अदालत में दिए उनके भावुक बयान के बाद अब बॉलीवुड के कई बड़े सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।

राजपाल यादव ने सरेंडर से पहले कोर्ट में कहा था, “मेरे पास पैसे नहीं हैं, कोई उपाय नहीं दिख रहा है। मुझे इस समस्या से खुद ही निपटना है।” उनका यह बयान वायरल होते ही अभिनेता सोनू सूद ने मदद का हाथ बढ़ाया। अब सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और डेविड धवन जैसे नाम भी उनके समर्थन में सामने आए हैं।

इंडस्ट्री ने दिया भरोसा – “अकेले नहीं हैं राजपाल”

राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने बताया कि कई बड़े कलाकारों ने उनसे संपर्क कर आर्थिक और नैतिक सहयोग का आश्वासन दिया है। उनके मुताबिक, “पूरी फिल्म इंडस्ट्री राजपाल यादव के साथ मजबूती से खड़ी है। सभी ने मदद का वादा किया है, लेकिन यह प्रक्रिया समय लेती है।”

जमानत पर टिकी नजर

मैनेजर ने उम्मीद जताई है कि 12 फरवरी को होने वाली सुनवाई में राजपाल यादव को जमानत मिल सकती है। जमानत के लिए आवेदन दाखिल किया जा चुका है और अब फैसले का इंतजार है।

फैंस भी आए समर्थन में

सिर्फ सितारे ही नहीं, बल्कि फैंस भी राजपाल यादव के समर्थन में उतर आए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म ‘अता-पता लापता’ को दोबारा रिलीज करने की मांग उठ रही है, ताकि अभिनेता को आर्थिक मदद मिल सके।

मुश्किल वक्त में राजपाल यादव को मिल रहा यह साथ साबित करता है कि इंडस्ट्री अपने कलाकारों को अकेला नहीं छोड़ती। अब सबकी निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *