CG NEWS: रायपुर। नकली दवाओं से जुड़े एक गंभीर प्रकरण में लापरवाही और आचरण नियमों के उल्लंघन के आरोप में सहायक औषधि नियंत्रक संजय कुमार नेताम को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि श्री नेताम ने कार्यालयीन समय के दौरान आरोपितों के साथ सार्वजनिक स्थान पर बैठक की और प्रकरण से जुड़ी फाइल भी दिखाई।
इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राखी सिंह ठाकुर भी मौजूद थीं। जिन्हें जशपुर भेज दिया गया है। नियंत्रक कार्यालय उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला रायपुर की जांच में पाया गया कि सारंगढ़ निवासी खेमराज बानी और उनकी पत्नी, जो नकली दवाओं के मामले में आरोपित हैं, उनके साथ मोतीबाग स्थित टेन कैफे (कॉफी हाउस) में दोपहर करीब ढाई बजे बैठक की गई। यह बैठक कार्यालयीन समय में हुई और संबंधित फाइल भी दिखाई गई। यह मामला दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित होने और न्यूज चैनलों में प्रसारित होने के बाद शासन के संज्ञान में आया।


