CG ACCIDENT NEWS : जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से सड़क हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है. इस घटना में बारात में डांस कर रहे सारंगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष तारा देवांगन सहित महिलाओं को कैप्सूल वाहन ने ठोकर मार दी. दुर्घटना में 4 महिलाओं को चोट आई है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है. हालांकि कांग्रेस जिला अध्यक्ष को चोट नहीं आई है.
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष के चाचा के बेटे की शादी का कार्यक्रम था, जिसमें सारंगढ़ से बारात जांजगीर जिले के बिर्रा से घिवरा रोड के भाटापारा में पहुंची थी. देर रात करीब 12 बजे बारात निकली. इसी दौरान बारात में डांस कर रहे लोगों को कैप्सूल वाहन ने ठोकर मार दी. हालांकि तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर चालक को थाने लाया गया है. मेडिकल जांच में ड्राइवर का मेडिकल कराया गया पर शराब पीना नहीं पाया गया है.

