Canada School Firing : नई दिल्ली। कनाडाई पुलिस ने मंगलवार को बताया कि ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक हाई स्कूल में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल बताये जा रहे है। वहीं, पुलिस ने शूटर को ढेर कर दिया है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस स्टाफ सार्जेंट क्रिस क्लार्क ने पुष्टि की है कि ब्रिटिश कोलंबिया के पीस इलाके में टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में फायरिंग हुई है।
शूटर समेत 10 लोगों की मौत
वहीं, CBC न्यूज ने बताया कि मंगलवार को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टम्बलर रिज में हुई गोलीबारी में एक संदिग्ध शूटर समेत दस लोगों की मौत हो गई। एक न्यूज एजेंसी ने बताया कि छह लोग एक हाई स्कूल के अंदर मरे हुए पाए गए, दो और लोग एक घर में मरे हुए पाए गए, जिसके बारे में पुलिस का मानना है कि वह इस घटना से जुड़ा है। एक और व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। साथ ही संदिग्ध शूटर की भी मौत हो गई।

