रायपुर: छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए एक नई और रोचक फिल्म “दु दूनी नालगु” जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है। इस फिल्म का निर्माण अभिनव गायकवाड़ द्वारा किया जा रहा है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी अनुभवी एडिटर श्रीमंत बारीक निभा रहे हैं।
फिल्म “दु दूनी नालगु” में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कई चर्चित और प्रतिभाशाली कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की प्रमुख स्टार कास्ट में
लक्षित झांझी, संदीप त्रिपाठी, अंजलि, तनु प्रधान, ऋचा, संजय महानंद, पुष्पेंद्र सिंह और राजीव त्रिपाठी शामिल हैं।
निर्माता और निर्देशक के अनुसार, यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों को एक सशक्त सामाजिक संदेश भी देगी। फिल्म की कहानी, संगीत और प्रस्तुति को लेकर टीम काफी उत्साहित है और शूटिंग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
फिल्म 12 फरवरी से फ्लोर पर जा रही है, और इसकी शूटिंग छत्तीसगढ़ के विभिन्न खूबसूरत लोकेशनों पर की जाएगी।
“दु दूनी नालगु” छत्तीसगढ़ी सिनेमा को एक नया आयाम देने की कोशिश है और उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म दर्शकों का भरपूर प्यार बटोरेगी।

