BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

CG Anti-Naxal meeting : रायपुर में अमित शाह की अध्यक्षता में एंटी-नक्सल ऑपरेशन की आखिरी बड़ी समीक्षा बैठक शुरू

Share this

CG Anti-Naxal meeting : रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एंटी-नक्सल ऑपरेशन को लेकर आज रायपुर में होने वाली बैठकों में से पहली बैठक शुरू हो गई है. बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री विजय शर्मा के अलावा गृह विभाग के सचिव और डीजीपी के अलावा नक्सल प्रभावित राज्यों के डीजीपी, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं.

 

दोपहर 12:45 बजे तक चलने वाली समीक्षा बैठक में नक्सलवाद खात्मे को लेकर मार्च 2026 की तय सीमा से पहले की यह आखिरी बड़ी बैठक है, जिसमें सुरक्षा की स्थिति, इंटेलिजेंस इनपुट्स, ऑपरेशन की गति पर चर्चा के साथ तय समय सीमा में बचे हुए एरिया से नक्सलियों को खत्म करने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा.

दूसरी समीक्षा बैठक दोपहर 2 बजे तक होगी. दोपहर 2 से 3 बजे तक लंच ब्रेक के बाद 3 बजे 4:15 बजे तक फिर से बैठक होगी. इसके बाद 5 बजे से 6:10 बजे तक ‘छत्तीसगढ़ @ 25 शिफ्टिंग द लेंस’ थीम पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन होगा.

दो एजेंडों पर होगी बात – गृह मंत्री विजय शर्मा
गृह मंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक को लेकर कहा कि यह 31 मार्च 2026 से पहले की अंतिम बड़ी बैठक है. इस बैठक में LWE (लेफ्ट विंग एक्सट्रीम – वामपंथी उग्रवाद) प्रभावित प्रदेशों के डीजीपी और पुलिस अधिकारी शामिल होंगे. बैठक के दो बड़े विषय है, पहला 31 मार्च की डेडलाइन तक देश कैसे पूर्ण रूप से सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्त हो और दूसरा एजेंडा बस्तर का रुका हुआ विकास कैसे शुरू करें.

इसके साथ गृहमंत्री विजय शर्मा ने भूपेश बघेल के पंजाब में दिए गए बयान, ‘मोदी न किसान के साथ हैं, न जवान के साथ’ पर कहा कि भूपेश बघेल को पहले राहुल गांधी से पूछना चाहिए कि उन्होंने सिखों को गद्दार कहा है, उस पर उनको क्या कहना चाहिए. पंजाब में जाकर इस तरह की बात करने से पहले उन्हें राहुल गांधी से पूछ लेना चाहिए.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *