RAIPUR BREAKING : Traffic police tow truck turns fatal, crushes brother and sister on their way to school
रायपुर। राजधानी में शुक्रवार सुबह ऐसा हादसा हुआ जिसने हर माता-पिता को अंदर तक हिला दिया। छत्तीसगढ़ क्लब के सामने स्कूल जा रहे भाई-बहन को ट्रैफिक पुलिस की टो-गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे रोज ऑटो से स्कूल आते-जाते थे, लेकिन आज एक्टिवा से निकले थे। सुबह करीब 8 बजे तेज रफ्तार टो-गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद अफरा-तफरी मच गई और चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोगों का सवाल है कि आखिर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाली गाड़ी ही अगर जानलेवा बन जाए तो जिम्मेदारी किसकी होगी?

