Accident देश दुनिया वॉच

अवैध खदान विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 25, असम सरकार ने किया मुआवजे का एलान

Share this

नई दिल्ली। मेघालय के पूर्व जयंतिया हिल्स जिले के थांगस्कू इलाके में अवैध खदान विस्फोट में मृतकों की संख्या 25 हो गई है। गुरुवार, 5 फरवरी को इस विस्फोट के बाद 18 शव बरामद किए गए थे। इस धमाके में आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों में चार नेपाल के हैं। दो घायल असम के हैं और एक स्थानीय व्यक्ति है। उनका शिलांग के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

मृतकों की संख्या हुई 25

पुलिस महानिदेशक आइ नोंगरंग ने बताया कि शुक्रवार, 6 फरवरी को सात और शव बरामद हुए हैं, जिससे कुल मृतकों की संख्या 25 हो गई है। 12 शवों की पहचान की गई है। खोज और बचाव अभियान जारी है। पुलिस  महानिदेशक ने बताया कि इस मामले में मेघालय पुलिस ने दो गिरफ्तारियों के साथ ही एक अन्य व्यक्ति की पहचान की है।

पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा

मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा है कि सरकार इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। इस बीच असम सरकार ने इस विस्फोट में जान गंवाने वाले राज्य के तीन मजदूरों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

एएनआइ के अनुसार इस त्रासदी को लकर केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मेघालय सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा, ‘मेघालय में भारत सरकार की कोई कोयला खदान नहीं है।’

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, ‘आज तक एक भी कोयला खदान का नीलामी नहीं हुई है। वहां न तो सरकारी कंपनियों की कोयला खदानें हैं और न ही कमर्शियल कोयला खदानें। वहां अवैध कोयला खनन हो रहा है। इसे राज्य सरकार की निगरानी में रोकना होगा।’

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *