BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

CG NEWS: कवर्धा में जैन श्वेतांबर मंदिर में चोरी, दानपेटी तोड़कर 20 हजार नगद ले उड़े चोर

Share this

CG NEWS: कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पंडरिया नगर में बीती रात चोरों ने एक जैन श्वेतांबर मंदिर को अपना निशाना बनाया. अज्ञात चोरों ने मंदिर के भीतर रखी दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें जमा करीब 20 हजार रुपए की नगद राशि पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए.

सुबह पुजारी के पहुंचने पर हुआ खुलासा

यह पूरी घटना बीती रात की बताई जा रही है. शुक्रवार सुबह जब मंदिर के पुजारी रोजाना की तरह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए. उन्होंने देखा कि दानपेटी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखी राशि गायब थी. पुजारी ने तुरंत इसकी जानकारी मंदिर समिति के सदस्यों और आसपास के लोगों को दी.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पंडरिया थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल, मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *