रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से BusinessGarh द्वारा IDEATHON 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह स्टार्टअप-फोकस्ड आइडिएशन इवेंट 18 जनवरी 2026 को रायपुर स्थित कुर्सी को-वर्क में आयोजित होगा।
IDEATHON 2026 का उद्देश्य विद्यार्थियों, नवोदित उद्यमियों और इनोवेटर्स को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपने विचार प्रस्तुत कर सकें, उन्हें मेंटर्स से मार्गदर्शन मिले और स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो।
इस कार्यक्रम के इकोसिस्टम पार्टनर के रूप में CSVTU, Bhilai एवं DST NIDHI जुड़े हैं,
IDEATHON 2026 में प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि रखी गई है। प्रथम पुरस्कार ₹31,000, द्वितीय पुरस्कार ₹21,000 और तृतीय पुरस्कार ₹11,000 का होगा।
कार्यक्रम का आयोजन शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी 15 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
BusinessGarh के संस्थापकों ने बताया कि IDEATHON 2026 केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां से कई नए स्टार्टअप आइडिया जन्म लेंगे। यह इवेंट युवाओं को सही दिशा, नेटवर्किंग और सीखने का अवसर प्रदान करेगा, जिससे वे अपने विचारों को सफल उद्यम में बदल सकें।
अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए इच्छुक प्रतिभागी BusinessGarh से संपर्क कर सकते हैं।

