अवैध करणी कृपा किसान सत्याग्रहियों की बैठक में लिया निर्णय अवैध करणी कृपा उद्योग के विरुद्ध मशाल रैली जारी रहेगा,प्रधानमंत्री की सभा में पहुंचेंगे किसान संविधान का पालन नहीं कर रहा है विष्णुदेव सरकार,डी एम महासमुंद के आदेश के परिपालन का इंतजार -किसान मोर्चा
( नगर पंचायत अध्यक्ष तुम गांव बलराम कांत साहू के गिरफ्तारी की निंदा, अवैधानिक कार्य गांजा, ड्रग्स,स्पा,वेश्यावृति,अवैध शराब पुलिस साझेदारी का धंधा शिकार बने साहू,14 सितम्बर को पुनः जुटेंगे किसान )
महासमुंद 31 अगस्त 2025।विश्व धरोहर सिरपुर बचाने संकल्पित,अवैध करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट,अवैध नूतन इस्पात एवं पावर प्राइवेट लिमिटेड के समस्त अवैधानिक कार्यों के विरुद्ध साढ़े तीन साल से अधिक समय से आंदोलनरत राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही किसानों की बैठक आज दिनांक 31 अगस्त 2025 को श्रीराम जानकी मंदिर खैरझिटी में शाम 04 बजे सम्पन्न हुई!बैठक के मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे उपस्थित थे! अध्यक्षता प्रदेश किसान नेता वेगेंद्र सोनवेर ने किया! विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश किसान नेता रघुनन्दन साहू उपस्थित थे!
अवैध करणी कृपा किसान सत्याग्रहियों की बैठक में किसानों ने माननीय उच्च न्यायलय सहित समस्त संवैधानिक न्यायलय से किसानों को जीत प्राप्त हुई है और भ्र्ष्टाचारी अवैध करणी कृपा कंपनी मुँह के भार गिरा है!संविधान के विपरीत प्रशासनिक अधिकारी कर रहे हैं आचरण!किसानों ने चेताया है संविधान का पालन करें!किसान बड़ा कदम उठाने होंगे बाध्य!प्रधानमंत्री की सभा में पहुंचेंगे किसान संविधान का पालन नहीं कर रहा है विष्णुदेव सरकार!अवैध करणी कृपा उद्योग के सशर्त डायवर्सन जो स्वतः समाप्त हो गया है पर डी.एम.महासमुंद के आदेश के परिपालन का इंतजार में किसान!ओद्योगिक प्रदूषण से किसानों के धान फसल, पशु,मानव जीवन बुरी तरह से हो रहे हैं प्रदूषित!अवैध उद्योग के समस्त अवैधानिक कार्य पर कार्यवाही कराने, गांव गांव में किसान क्रांति जनजागरण मशाल रैली को जारी रखने का निर्णय लिया गया!नगर पंचायत अध्यक्ष तुमगांव बलराम कांत साहू के गिरफ्तारी की निंदा! अवैधानिक कार्य गांजा, ड्रग्स,स्पा,वेश्यावृति,अवैध शराब पुलिस साझेदारी का धंधा शिकार बने साहू!
बैठक में प्रमुख रूप से अशोक कश्यप,नाथूराम सिन्हा,दसरथ सिन्हा,धर्मेंद्र यादव,तोषण सिन्हा, चैनसिंग बरिहा,अजय बरिहा,बैशाखु सिन्हा, प्रहलाद ध्रुव,रामजी सिन्हा,बल्ला सिन्हा,कृष्ण साहू,विसरु ध्रुव,बेनीराम पटेल,उमेंद पटेल,गुरुचरण बरिहा,दयाराम ध्रुव,श्रीमती राधाबाई सिन्हा,रमसिला पटेल, धनेश्वरी यादव, श्यामबाई ध्रुव,कुसुमलता चेलक, पुस्वाईया धिवर,खेमिन साहू,उषा साहू,बिसहीन ध्रुव,ठगनबाई सिन्हा, मोहनबाई जलक्षत्रि,रामबाई ध्रुव,पूनई पटेल,अनिशा कौसर,जानकी कोसले,रेखा वर्मा,रजवंतिन यादव,योगिता यादव,हिमांशी सिन्हा,सहित भारी संख्या में किसान,महिला किसान,छात्र उपस्थित थे!